Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नीट पेपर लीक मामले की जांच करने फिर हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम

 कुछ देर के बाद तीसरे संदिग्ध को भी यहां से ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

25 Jul 2024

नीट पेपर लीक मामले की जांच करने फिर हजारीबाग पहुंची सीबीआई टीम

हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले की जांच को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम एक बार फिर से गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग पहुंची। तीन वाहनों से पहुंची सीबीआई की टीम ने ओएसिस स्कूल और स्टेट गेस्टहाउस को खंगाला। टीम सबसे पहले दो संदिग्धों को लेकर गेस्टहाउस से निकली। कुछ देर के बाद तीसरे संदिग्ध को भी यहां से ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।

सीबीआई टीम कुछ दिन पहले भी जांच के लिए स्टेट गेस्टहाउस पहुंची थी और जांच के बाद उसे सील कर दिया था। गुरुवार को सील खोलकर सीबीआई टीम गेस्टहाउस में दाखिल हुई। जांच के दौरान टीम के करीब 12 सदस्य मौजूद थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पटना से भी टीम के साथ पुलिस आई थी। इस दौरान सीबीआई अपने साथ तीन संदिग्धों को लेकर आई थी। सूत्रों ने बताया कि इसमें एक मुख्य आरोपित पंकज है, दूसरा गेस्टहाउस का मालिक राजू है। तीसरा व्यक्ति प्रश्न पत्र का सॉल्वर हो सकता है। करीब तीन घंटे तक सीबीआई गेस्टहाउस को खंगालती रही। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी उनके साथ थी।

जांच के बाद सीबीआई ने गेस्टहाउस को फिर से सील कर दिया है। सील किए गए दस्तावेजों पर बीपी राजू, अपर अधीक्षक साइबर अपराध जांच प्रभाग सीबीआई नई दिल्ली लिखा हुआ है। बुधवार को भी सीबीआई टीम जांच के लिए हजारीबाग के मंडी रोड स्थित ओवैसी स्कूल पहुंची थी। उस दौरान भी वही दो संदिग्ध टीम के साथ थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीट पेपर लीक मामले की जांच
कुछ देर के बाद तीसरे संदिग्ध को भी यहां से ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News